fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : महानिदेशक का आया फरमान, बुधवार की शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे नौनिहाल

चंदौली। इसरो की ओऱ से भेजा गया चंद्रयान – 3 बुधवार की शाम 5:27 बजे चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा। परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। इसके लिए बुधवार की शाम 5:15 से 6:15 बजे तक स्कूल खुलेंगे और विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर निर्देशित किया है।

 

चंद्रयान की लैंडिग का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में इसका जगह-जगह प्रसारण करने की योजना है। स्कूलों में खास इंतजाम किए जाएंगे। निजी स्कूलों की ओर से बच्चों से लिंक साझा किया जा रहा है। इसके जरिये आनलाइन जुड़ सकते हैं। वहीं परिषदीय स्कूलों में सभा का आयोजन कर बच्चों को बुलाया जाएगा। इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापको को निर्देशित किया गया है कि बच्चों को चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाए ताकि छात्र यह जान सके कि देश विज्ञान के क्षेत्र में किस कदर तरक्की कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!