fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना से आप कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पीडीडीयू नगर में किया प्रदर्शन, बोले, राज्य में हिंसा के लिए केंद्र सरकार दोषी

चंदौली। मणिपुर में जारी हिंसा, आगजनी, लूट, दुष्कर्म व महिलाओं की नग्न परेड कराए जाने की घटना से आप कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने पीडीडीयू नगर में जंक्शन से लेकर परमार कटरा तक जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तिया लेकर चल रहे थे। इसके जरिये केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

 

आप जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि मणिपुर इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। करीब 2 महीने से जल रहा है। लगातार हिंसा के कारण मणिपुर एवं मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। इसके अतिरिक्त हिंसाग्रस्त मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। बीते दिनों मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।  दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के बाद गैंगरेप किया गया। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। बोले, यह बात हैरानी पैदा करती है कि देश के एक राज्य में करीब दो महीने से हिंसा जारी है, लेकिन केंद्र सरकार मौन है।  प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दियाहै।  इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। राजकुमार खरवार ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर वक्त मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है। राजेश द्विवेदी उर्फ मुन्नू गुरु ने कहा मणिपुर को जलता व लूटता देख आम आदमी पार्टी कतई नहीं बर्दाश्त करेगी। जिलाध्यक्ष ने मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय, जिला महासचिव संतोष कुमार,जिला सचिव सैयद अब्दुल्ला, विकास कुमार, सत्य प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार यादव  एडवोकेट ,हसरत मिर्जा, सलमान अली,मो• दानिश, मुकेश गुप्ता,महिला विंग जिलाध्यक्ष रत्ना सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, राजकुमार पासवान, रिजवान अहमद,जिला सचिव राजकुमार खरवार, मैनुद्दीन अंसारी, गिरीश श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश भारती, आजाद, मोहन, मेराज हाशमी, बच्चा  इम्तियाज, अनंत नारायण शर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, निसार अहमद शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!