
चंदौली। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का सम्मेलन मंगलवार को मुख्यालय के समीप जगदीशसराय में आयोजित किया गया। इसमें पेशे से अधिवक्ता व पुरवां गांव निवासी झन्मेजय सिंह को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं घरौली निवासी विजयी सिंह को संगठन का संरक्षण बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर झन्मेजय सिंह ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। लोगों को सामाजिक संरक्षण प्रदान करना राजपूतों का धर्म और इतिहास रहा है। अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। किसी भी अन्यायपूर्ण कृत्य का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। झन्मेजय सिंह जिले के ज्वलंत मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। चाहे न्यायालय भवन निर्माण का मामला हो अथवा वकीलों के हक की बात। उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर आंदोलन को धार देने का काम किया। इसकी वजह से ही संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सदर ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। संभ्रांतजन ने संगठन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।