fbpx
क्राइमराज्य/जिला

Chandauli News : पीडीडीयू नगर के युवक ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जान, दिल्ली में करता था नौकरी, जानिये क्यों उठाया खौफनाक कदम

चंदौली। दिल्ली मेट्रो में तैनात पीडीडीयू नगर के युवक ने दिल्ली के शाहदरा स्थित अपने आवास में पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। बेटे की भी हत्या की नीयत से चाकू मारा, लेकिन बेटा बच गया और घायलावस्था में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

 

पीडीडीयू नगर निवासी सुशील दिल्ली मेट्रो में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। परिवार के साथ शाहदरा के ज्योति नगर कालोनी में किराए पर फ्लैट लेकर रहता था। वह मंगलवार को दफ्तर नहीं गया तो सहकर्मी ने फोन किया। इस पर सुशील ने बताया कि उसने पत्नी, बेटी की हत्या कर दी है। अब खुद जान देने जा रहा है। इस पर हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में पहुंची तो तीन लोगों के रक्तरंजित शव मिले। मृतकों की शिनाख्त सुशील (43), उसकी पत्नी अनुराधा (40) और बेटी अदिति (6) के रूप में हुई। वहीं चाकू लगने से बेटा युवराज (12) घायल है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार सुशील कर्जों के बोझ तले दब गया था और यही वजह है कि उसने पत्नी और बेटी की हत्या करके खुदकुशी कर ली। उसने अपने बेटे की भी हत्या करनी चाही थी लेकिन वह बच गया, हालांकि वह घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!