fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : दवा व्यवसायी ने गंगा पुल से लगाई छलांग, तलाश कर रही पुलिस, परिजनों में कोहराम

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ निवासी दवा व्यवसायी आलोक रंजन सिंह (३४) ने रविवार की शाम सैदपुर तीरगांवा पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची मारूफपुर चौकी  पुलिस गोताखोर के जरिये गंगा में कूदे युवक का पता लगाने में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

 

लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले सारनाथ सिंह धानापुर के खड़ान गांव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में फार्मासिस्ट हैं। उनका पुत्र आलोक रंजन सिंह गांव में ही दवा की दुकान चलाता था। रविवार को वह सैदपुर तीरगांवा पुल पहुंचा। वहीं गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मारूफपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में कूदे युवक की तलाश शुरू कराई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पिता सारनाथ सिंह, माता पुष्पा देवी,पत्नी मदुलिका सिंह,भाई आशीष सिंह व राजबहादुर सिंह का रोकर बुरा हाल है। युवक के एक नौ वर्षीय पुत्री प्रिया सिंह व एक पुत्र दीपेश सिंह है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!