fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : तालाब में उतराया मिला शव, फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

चंदौली। अलीनगर थाना के मवईं खुर्द गांव के तालाब में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोग मृतक को पहचान नहीं पा रहे हैं। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी रही।

गांव के कुछ लोग तालाब की तरफ गए तो शव उतराया देखा। शव काफी पुराना बताया जा रहा है। इसकी वजह से सड़ गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। हालांकि ग्रामीण व आसपास के लोग मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाए। पुलिस के अनुसार शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। इसकी वजह से सड़ गया है और शिनाख्त नहीं हो पा रही है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!