fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : छठ पूजा कर मायके से ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पपौरा गांव के समीप सैदपु-सकलडीहा मार्ग पर बाइक से गिरने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उसे एंबुलेंस से सकलडीहा सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बलुआ थाना के जूड़ा गांव निवासी सूबेदार की पुत्री खुशबू (22) की शादी बरडीहा गांव निवासी विजय के साथ हुई थी। वह छठ पूजा करने के लिए ससुराल से मायके आई थी। सोमवार को छठ पूजा करने के बाद चचेरे भाई के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। जैसे ही बाइक सैदपुर-सकलडीहा मार्ग पर पपौरा गांव के समीप पहुंची, तभी गड्ढे में जाने की वजह से अनियंत्रित हो गई। इस दौरान खुशबू बाइक से गिर पड़ी। छठ के दिन हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। खुशबू को एक पुत्री और दो पुत्र हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!