fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : चार दिन से घर से लापता चार वर्षीय बालक का कुएं में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। धानापुर थाना के शहीदगांव में चार वर्षीय बालक का शव कुएं में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की छानबीन की जा रही है। बालक पिछले चार दिनों से घर से लापता था।

 

पुलिस के अनुसार अयान नामक चार वर्षीय बालक 31 अक्टूबर से ही घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी लापता बालक का पता लगाने में जुटी थी। इसी दौरान शनिवार की सुबह उसका शव गांव के सघन कुएं में उतराया मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय समेत पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

Back to top button