fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में रोपे जाएंगे 52.60 लाख पौधे, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी, कंट्रोल रूम को देनी होगी प्रगति रिपोर्ट

चंदौली। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण अभियान के तहत 22 जुलाई शनिवार को जिले में 52 लाख 60 हजार पौधे रोपे जाएंगे। अभियान को सफल बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। पौधारोपण की निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं जनपद स्तरीय अधिकारी भी चक्रमण कर अभियान का जायजा लेंगे। विभागों की ओर से पौधारोपण अभियान के प्रगति की समय-समय पर रिपोर्ट देनी होगी। इसे शासन स्तर से भी अवगत कराया जाएगा।

प्रदेश में इस साल 30 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलावार लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। पौधारोपण दो चरणों में होगा। 22 जुलाई और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पौधारोपण किया जाएगा। २२ जुलाई को जिले में 52,60,818 पौधे रोपे जाएंगे। वहीं 15 अगस्त को 9 लाख 69 हजार 402 पौधे रोपे जाएंगे। पौधारोपण की निगरानी के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मजिस्ट्रेट नर्सरियों से पौधों के उठान, पौधारोपण, जीओ टैगिंग आदि कार्यों की निगरानी करेंगे। वहीं उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराते रहेंगे।

कंट्रोल रूम में देनी होगी रिपोर्ट
पौधारोपण की जिले स्तर पर रिपोर्टिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी सूचना सीडीओ तक पहुंचेगी। डीएम निखिल टी फुंडे ने पौधारोपण की समस्त गतिविधियों की सूचना विभागीय पोर्टल पर निर्धारित समयावधि के अंदर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!