fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली के सेवेन डेज फाउंडेशन को मिला कम्युनिटी हीरो अवार्ड, महिला सशक्तीकरण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का मिला इनाम

चंदौली। जिले में संचालित सेवेन डेज फाउंडेशन को नोएडा सेक्टर 91 के पंचशील आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कम्युनिटी हीरो अवार्ड मिला है। संस्था को प्रशस्ति पत्र के साथ ही 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी दिया गया। संस्था ने नारी सशक्तीकरण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के बदले यह इनाम मिला है।

 

सोशल इंपैक्ट अवार्ड के तहत नोएडा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें चंदौली की सेवेन डेज फाउंडेशन की संस्थापक कोमल गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर प्योर सोशल इंपैक्ट अवार्ड के तहत जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कम्युनिटी हीरो अवार्ड प्रदान किया गया। संस्थापक ने कहा कि यह फाउंडेशन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह सम्मान संस्था की मुहिम में हमेशा साथ और सहयोग देने वाले साथी मित्र परिवार एवं सहयोगी संस्था “वी वंडर फाउंडेशन “को समर्पित किया।

Back to top button