fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : गाय से टकराने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। शिकारगंज क्षेत्र के चकिया-अहरौरा मार्ग पर नेवाजगंज पेट्रोल पंप के पास गाय से टकराने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

इलिया थाना के कल्याणी निवासी बुल्लू (45 वर्ष) सोमवार को बाइक से अपनी बेटी के घर पंडी जा रहे थे। बाइक पर पीछे पंडी निवासी संतोष खरवार बैठे थे। नेवाजगंज पेट्रोल पंप के पास बाइक गाय से टकरा गई। इससे अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने बुल्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष खरवार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार गाय की भी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!