fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

chandauli news: होलिका दहन से पहले होलिका पर जा बैठी महिला, साथ जलने की पकड़ी जिद, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की मौजूदगी में जली होलिका

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली (Mughalsarai) अंतर्गत न्यू महाल कालोनी में होलिका दहन के दिन महिला ने स्थानीय लोगों और पुलिस को खूब छकाया। जहां होलिका स्थापित की गई थी उसे  निजी जमीन बताते हुए महिला ने होलिका जलाने से रोक दिया। खुद भी होलिका पर बैठ गई और धमकी दी कि व भी होेलिका के साथ जल जाएगी। पहले तो मोहल्ले वालों ने उसे काफी समझाया लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस को खबर दी। अंत में पुलिस की मौजूदगी में होलिका जली।

 

पीडीडीयू नगर के वार्ड संख्या 20 न्यू महाल में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसी जमीन पर वर्षों से होलिका जलाई जा रही है। दोहिका दहन के दिन मीना नाम की महिला लोगों को होलिका दहन करने से रोकने लगी। लोग नहीं माने तो खुद ही होलिका पर बैठ गई। महिला का कहना था कि यह जमीन उसकी निजी संपत्ति है। उसके पास इसके दस्तावेज भी हैं और कोर्ट में विवाद चल रहा है। लोगों के समझाने पर भी नहीं मानी तो मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचित किया। कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को काफी समझाया। अंत में पुलिस की मौजूदगी में सकुशल होलिका जलाई गई। चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने बताया कि महिला जमीन से जुड़े एक भी दस्तावेज नहीं दिखा सकी। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके पर मौजूद रहकर होलिका जलवाई गई।

Back to top button
error: Content is protected !!