
रिपोर्ट: जय तिवारी
चंदौली। सदर विकासखंड के किल्ला घानापुर गांव में सोमवार को प्रस्तावित राशन कोटा आवंटन कार्यक्रम अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सका। कार्यक्रम के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन उनके न पहुंचने से प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई।
सुबह से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण आवंटन की प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया।
मौके पर ग्राम प्रधान राम अवधेश चौहान, राजेश राय, सिंटू राय, मुरली राम, हंस लाल चौहान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जल्द नई तिथि घोषित करने की मांग की है।

