fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : एसडीओ ने वन विभाग की नर्सरी का लिया जायजा, भीषण गर्मी में हरियाली देख हुए प्रफुल्लित, कर्मी को सराहा

चंदौली। वन विभाग के एसडीओ चंद्रभान ने शुक्रवार को चंद्रप्रभा रेंज की पीतपुर नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान नर्सरी में पौधों की स्थिति देखी। साथ ही अन्य इंतजामों का हाल जाना। भीषण गर्मी में भी नर्सरी में हरे-भरे पौधे देखकर काफी प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने नर्सरी की देखरेख के लिए रखे दैनिक वेतन भोगी कर्मी अफरोज की तारीफ की।

 

एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। जिले में इस बार ६० लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रोपित किए जाने वाले पौधे इन्हीं नर्सरियों से विभागों को दिए जाएंगे। हालांकि जून में भीषण गर्मी की वजह से नए उगाए गए काफी पौधे सूख गए, लेकिन पीतपुर नर्सरी में पौधे अभी हरे-भरे हैं। इससे एसडीओ काफी संतुष्ट दिखे। दैनिक वेतन भोगी कर्मी ने नर्सरी की अच्छे तरीके से सेवा की। समय-समय पर पौधों की सिंचाई की। वहीं पौधों की सही तरीके से देखभाल की। इसकी वजह से पौधे सूखने से बच गए। अब इनका इस्तेमाल पौधारोपण में किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेंजर विनोद पांडेय, परमहंस पांडेय भी मौजूद रहे।

Back to top button