
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के अत्यंत करीबी सुनील सिंह का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। सुनील सिंह विधायक सुशील सिंह के साथ कैथी स्थित प्राचीन मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे, जहां अचानक उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
सुनील सिंह जौनपुर जनपद के केराकत इलाके के निवासी थे। उनके निधन की खबर से न सिर्फ विधायक परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से वह विधायक के विश्वासपात्र और रणनीतिक सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे थे।
अंतिम संस्कार सैदपुर स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा। उनके आकस्मिक निधन से लोग स्तब्ध हैं और उन्हें एक समर्पित, मृदुभाषी और कर्मठ व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।