fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पूर्व विधायक की प्रशासन को चेतावनी बंद हुए इन गांवों के धान क्रय केंद्र तो अधिकारियों के दफ्तर में गिरेगा धान

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को एक बार फिर प्रशासन के खिलाफ हमलावर हुए। ककरही और रनिया धान क्रय केंद्रों को बंद किए जाने की सूचना के बाद भड़के पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि केंद्रों को बंद किया गया तो किसानों का धान अधिकारियों के दफ्तर में गिरवाएंगे। सपा नेता ने केंद्रों का जायजा लिया और किसानों से बात की। जिला विपणन अधिकारी और जिलाधिकारी से टेलीफोनिक बातचीत कर अपनी मंशा से अवगत करा दिया। कहा कि सत्ता के इशारे पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू से कुछ किसानों ने शिकायत की कि ककरही व रनिया क्रय केंद्र का संचालन बुधवार से बंद होने वाला है। जानकारी होते ही पूर्व विधायक ककरही क्रय केंद्र पहुंच गए। बातचीत में किसानों की शिकायत सही मिली। उन्होंने डिप्टी आरएमओ से मोबाइल के जरिए वार्ता कहा कि मैंने अरंगी में क्रय केंद्र के स्थापना की गुजारिश की थी, लेकिन इस शर्त पर नहीं की रनिया व ककरही में क्रय केंद्र को बंद कर दिया जाए। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक क्रय केंद्र स्थापित हों, जिससे खरीद प्रक्रिया को गति मिले और किसानों की उपज बिक सके। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के विधायक ने क्रय केंद्रों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। चेताया कि विधायक के इशारे पर ककरही व रनिया क्रय केंद्र बंद हुआ तो इसके अंजाम अत्यंत घातक होंगे। कहा कि ककहरी में 29 तारीख से क्रय केंद्र चल रहा है और यहां धान बेचने के लिए 181 किसानों ने टोकन लेकर नंबर लगाया है और मंगलवार को 39वें नंबर के किसान की उपज खरीदी जा रही है। ऐसे में क्रय केंद्र को बंद करना किसानों की मुश्किल बढ़ाने जैसा है। चेताया कि अफसरों ने किसी भी क्रय केंद्र को बंद किया तो किसानों के उपज को लेकर चंदौली स्थित सरकारी दफ्तरों में फेंकवाने का काम करेंगे। किसानों की लड़ाई अब उनकी लड़ाई है।

Back to top button
error: Content is protected !!