fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः मौनी बाबा आश्रम में लगी आग, फटे सिलेंडर, हजारों का सामान जलकर राख

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र पचपरा गांव स्थित मौनी बाबा आश्रम में शनिवार की भोर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। आश्रम में रखे तीन रसोई गैस सिलेंडर सिलेंडर आग लगने के बाद तेज आवाज के साथ फट गए। इससे आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया।

आश्रम के सदस्य रामसुधार पासवान, नितीश जायसवाल खाना खाने के बाद शुक्रवार की रात आश्रम के बाहर सो रहे थे। इसी बीच शनिवार की भोर में विद्युत शार्ट शर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते तीन गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गए। तीन सिलेंडर में आग लगी तो तेज आवाज के साथ फट गई। इससे पूरे आश्रम में आग फैल गई। आश्रम में रखा 36 हजार नकद, बाइक, फ्रीज, कूलर, डीजे, बिस्तर, चारपाई आदि जलकर खाक हो गए। लगभग पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। आग की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!