fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली : सेंट जान्स स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही डग्गामार जीप नहर में पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल, चार को आई अधिक चोट, जिला अस्पताल में भर्ती

चंदौली। सदर कोतवली के कटसिला स्थित सेंट जान्स स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही निजी जीप अनियंत्रति होक सड़क किनारे नह में पलट गई। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। घटना में स्कूल के एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। इसमें चार को अधिक चोट आई। स्थानीय अस्पताल नें उपचार कराने के बाद कई बच्चों को घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चार का उपचार चल रहा है।

injured children

कटसिला गांव के समीप संचालित सेंट जान्स के बच्चे डग्गामार जीप में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जीप में 32 बच्चे सवार थे। स्कूल से थोड़ी दूर पर जीप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घटना के बाद चींकपुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह बच्चों को जीप के नीचे से बाहर निकाला। घटना में लगभग एक दर्जन बच्चों को चोट आई। जानकारी होते ही सदर कोतवाल संतोष सिंह दलबल के साथ घटनास्थल और स्कूल में पहुंचे। घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं जीप को अपने कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना रहा कि स्कूलों की ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था ठीक नहीं है। इसकी वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं। डग्गामार वाहनों से बच्चे ढोए जा रहे हैं। वहीं प्रशिक्षुओं के हांथों में स्टेयरिंग पकड़ा दी गई है। इससे हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है।

jeep

डीएम ने की घायल बच्चों का जाना हाल

घटना की जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी ईशा दुहन ने घायल बच्चों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद सीएमओ डा. वाईके राय के मोबाइल पर फोन कर बच्चों से बात की। वहीं सीएमएस को निर्देशित किया कि बच्चों का उपचार बेहतर ढंग से किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!