fbpx
क्राइमचंदौली

नगर पंचायत के वसूलीबाज कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दूसरे से कराता था अवैध वसूली

संवाददाता: तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया नगर पंचायत में तैनात कर्मी एकरामुल हक दूसरे के जरिए गृहकर व जलकर की वसूली कराकर अपनी जेब भरता था। यह कारनामा काफी दिनों से चल रहा था। नगरवासियों की शिकायत के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

नगर निवासी अनूप कुमार, सुजीत जायसवाल, अशोक, विकास गुप्ता आदि ने शिकायत की थी एक बाहरी व्यक्ति नगर पंचायत में तैनात कर्मी एकरामुल हक के नाम पर गृहकर व जलकर की वसूली करता है। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। नगर पंचायत प्रशासक कते निर्देश पर ईओ ने इसकी जांच की। इसमें आरोप सही साबित हुए। मुहम्मद अब्बास नामक व्यक्ति नगरवासियों से कर की वसूली करता था। वहीं रसीद पर एकरामुल हक के हस्ताक्षर व मुहर लगी रहती थी। इस पर कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। ईओ मेहीलाल गौतम ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। वहीं मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!