fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

अबूझ पहेली बना धानापुर गोली कांड, कारण तक पता नहीं लगा सकी पुलिस, पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ मुुकदमा

चंदौली। धानापुर कस्बा के नजदीक 35 वर्षीय युवक को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। वारदात का कारण अबूझ पहेली बना हुआ है। पुलिस अब तक यह भी पता नहीं लगा सकी है कि घटना के पीछे वजह क्या थी। युवक ट्रामा सेंटर में भर्ती है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सोनहुली गांव निवासी धर्मेंद्र यादव को बिझवल गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में अभी लकीर ही पीट रही है। घटना का कारण तक पुलिस को पता नहीं चल पाया है। बहरहाल युवक के पिता रमाशंकर यादव ने गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही योगेश यादव ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुत्र के साथ उसका विवाद चल रहा था। विवाद क्या था तहरीर में इसका जिक्र नहीं किया गया है। धानापुर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!