fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : पीडीडीयू नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप मुखर, पदयात्रा निकालकर जताया विरोध

चंदौली। नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मुखर हैं। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में पदयात्रा निकालकर विरोध जताया। चेयरमैन व ईओ पर गंभीर आरोप लगाए।

 

आप जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़कों में गड्ढा है, क्योंकि नगरपालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। शासन से नगर के विकास के लिए खूब पैसे भेज गए, लेकिन उन पैसों से नगर का कोई विकास नहीं हुआ, बल्कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। आरोप लगाया कि इसमें चेयरमैन व सभासदों ने भ्रष्टाचार किया। ये संसाधन संपन्न हो गए, लेकिन वार्ड का विकास नहीं हुआ। सत्तारूण पार्टी भाजपा का चेयरमैन व विधायक होने के बावजूद मिनी महानगर विकास के लिए तरस रहा है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 15 के प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव, जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, जिला सचिव अब्दुल्ला खान व अन्य रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!