fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः स्वतंत्रता दिवस के दिन पिकनिक मनाए आए युवक की बांध में डूबने से मौत, मशक्कत के बाद शव बरामद

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के दिन चकिया कोतवाली क्षेत्र के मूंसाखाड़ बांध पर पिकनिक मनाए आए युवक की बांध में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बरामद किया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पड़ोसी राज्य बिहार के सात युवक पिकनिक मनाने मूंसाखाड़ बांध पर आए थे। प्रेम नगर निवासी अनीष उर्फ कल्लू पुत्र अनिल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष ने गहरे पानी में छलांग लगा दी। डूबने लगा तो साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चकिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे युवक की तलाश शुरू करा दी गई। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!