fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः दरबे से मुर्गी निकालते समय महिला सफाईकर्मी को सांप ने डंसा, मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव में रविवार की रात मुर्गी के दरबे से मुर्गी निकालते समय महिला सफाईकर्मी को सांप से डंस लिया। परिजनों ने उसे झाड़-फूंक के साथ ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
अमड़ा गांव निवासी बुद्धु राम की पत्नी भुटकी सफाईकर्मी के पर पर तैनात थी। रविवार की देर रात अपने घर में ही मुर्गी के दरबे से मुर्गी निकाल रही थी। उसमें पहले से ही सांप बैठा था, जिसने भुटकी को डंस लिया। जहर का असर होते ही वह चीखने-चिल्लाने लगी। परिजनों से पहले उसकी झाड़-फूंक करवाई और हालत में सुधार नहीं होने पर निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!