fbpx
weatherचंदौली

Chanauli  News  :  11 फरवरी से चलेगी तेज हवा, जानिये कैसा रहेगा चंदौली में मौसम का हाल

चंदौली। फरवरी में सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन में धूप तल्ख हो गई है। वहीं अब सिर्फ सुबह और शाम के वक्त ही ठंड का आभास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 11 फरवरी से तेज हवा चलेगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में सर्दी एक बार फिर लोगों को सता सकती है।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा तो नहीं हुई, लेकिन अग्रगामी ऊष्णाग्र (वॉर्म फ्रंट) के प्रभाव से पिछले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी गई। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत इसके पश्च भाग में अवस्थित अनुगामी शीताग्र (कोल्ड फ्रंट) के प्रभाव से आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में एक बार पुनः 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके पश्चात आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 फरवरी से तापमान में पुनः वृद्धि आरम्भ हो जाने की सम्भावना है। इस दौरान आगामी 10 फरवरी तक हवा की रफ़्तार में उत्तरोत्तर कमी आने की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वर्षा का प्रभाव भी मुख्यतया उत्तर पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों तक ही सीमित रहने से प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 फरवरी से पूर्वांचल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 15-20 किमी./घंटा की रफ़्तार की तेज़ उत्तरी-पश्चिमी सतही हवा चलेगी। इसके अनुवर्ती 2-3 दिनों तक क्रमिक वृद्धि के साथ जारी रहने की सम्भावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में एक बार पुनः थोड़ी गिरावट आने की सम्भावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!