fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली के सूर्या अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मरीजों से की बात

 

चंदौली। पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को जिले में थे। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। अधिकारियों से विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित सूर्या हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर भी पहुंच गए। यहां अस्पताल का भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा लिया और काफी प्रभावित हुए। चिकित्सक डा. गौतम त्रिपाठी से मुलाकात की। चिकित्सक ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। मंत्री ने ओपीडी, जनरल वार्ड, आइसीयू व आपरेशन कक्ष का निरीक्षण कर सुविधाओं का हाल जाना। मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बोले, सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान डा. ऋषि त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, प्रतीक पांडेय, डा. आरएन त्रिपाठी, एसएन त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी मौजूद थे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!