fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली: ममता हुई कलंकित, पैदा होते ही नवजात को झाड़ियों में फेंका, ग्राम प्रधान ने अस्पताल में कराया भर्ती

चंदौली। नौगढ़-चकिया मार्ग पर लौवारी खुर्द गांव के समीप रविवार की सुबह नवजात झाड़ियों में पड़ा मिला। जानकारी होने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह ने पुलिस व एंबुलेंस को फोनकर सूचना दी। शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात के शरीर में रक्त लगा हुआ था।

लौवारी कला गांव के कुछ महिलाएं रविवार की सुबह मुख्य मार्ग की ओर गईं तो झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो नवजात शिशु पड़ा था। महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने प्रधान को इसके बारे में सूचित किया। प्रधान की पहल पर शिशु को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक शिशु की हालत सही सलामत है। उसका इलाज चल रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!