क्राइमचंदौली

Chandauli News : गोली लगने से घायल साथी को अस्पताल में छोड़कर भागने लगे बदमाश, अस्पताल कर्मियों ने पकड़ा, जूते से निकली बुलेट

चंदौली। मुख्यालय स्थित सूर्या अस्पताल में एक युवक को उसके साथियों ने भर्ती कराया। उसकी जांघ में गोली लगी थी। घायल साथी को अस्पताल में छोड़कर उसके साथ आए चार युवक भागने लगे। अस्पताल कर्मियों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ा। उसके जूते से बुलेट निकली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार की रात पांच युवक अस्पताल आए। इसमें एक युवक को पैर में इंजरी थी। उसकी जांघ में गोली लगी थी। उसे अस्पताल में छोड़कर उसके साथ आए चारों युवक भागने लगे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल कर्मियों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। उसे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद वह युवक लघु शंका का बहाना बनाकर भागने लगा। अस्पताल कर्मियों ने दौड़ाकर उसे दोबारा पकड़ लिया। इसी दौरान धर-पकड़ में उसका जूता निकल गया। जूते में बुलेट निकली। इस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोली लगने से घायल युवक मोनू पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार बदमाश अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप लेकर चोरी की नियत से निकले थे। चोरी से पूर्व शराब पीने और उसी दौरान आपसी बातचीत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मोनू घायल हो गया। मामले की छानबीन के साथ ही पुलिस अन्य भागे हुए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!