ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली न्यूज़: सकलडीहा, बलुआ और शहाबगंज समेत आधा दर्जन थानों के प्रभारी बदले

 

चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाने के उद्देश्य से एसपी आदित्य लांघे ने कई थानों के प्रभारियों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार कुल छह निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों को इधर से उधर भेजा गया है।

सूची के मुताबिक –

  • डॉ. अशोक कुमार मिश्र (प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ) को स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर बनाया गया है।
  • दिलीप श्रीवास्तव (निरीक्षक अपराध, थाना सैयदराजा) को प्रभारी निरीक्षक थाना सकलडीहा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • शरद गुप्ता (प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर) को बदलकर निरीक्षक अपराध, थाना अलीनगर नियुक्त किया गया है।
  • हरिनारायण पटेल (प्रभारी निरीक्षक थाना शहाबगंज) को अब साइबर थाना भेजा गया है।
  • अतुल कुमार (थानाध्यक्ष सकलडीहा) को अब थानाध्यक्ष बलुआ बनाया गया है।
  • अशोक कुमार मिश्र (जनसंपर्क अधिकारी, पुलिस अधीक्षक) को थानाध्यक्ष शहाबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button