fbpx
जौनपुरराजनीतिराज्य/जिला

आखिर भाजपा और कांग्रेस ने भी खोल दिए अपने पत्ते, इनपर लगाया दांव

जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप उपचुनाव में आखिरकार भाजपा और कांग्रेस ने भी मंगलवार को अपने पत्ते खोल दिए। भाजपा ने जहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रह चुके मनोज कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने पूर्व ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य रहे राकेश कुमार मिश्रा पर दांव खेला है। जबकि अन्य दलों में सपा ने लकी यादव और बसपा ने जयप्रकाश दूबे को उम्मीदवार बनाया है। जिले का राजनीतिक तापमान चढ़ता ही जा रहा है।
सपा के दिग्गज नेता पारसनाथ यादव के निधन के बाद खाली जौनपुर जिले की मल्हनी विधान सभा सीट को लेकर सभी पार्टियां जोर आजमाइश कर रही हैं। सपा के लिए दोबारा इस सीट पर कब्जा जमाना जहां एक चुनौती है वहीं भाजपा के लिए भी प्रतिष्ठा की बात हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद चुनाव पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संपर्क में बने हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की थी। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वह स्वयं या उनकी पत्नी सीट पर उतर सकते हैं। लेकिन कांग्रेस ने पुराने कार्यकर्ता राजेश कुमार मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाकार कयासों पर विराम लगा दिया। बबुरी बरसठी निवासी मनोज सिंह को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। मनोज सिंह वर्ष 2004-05 में छात्रसंघ उपाध्यक्ष रह चुके हैं तो इसकी पत्नी क्षेत्र पंचायत बरसठी की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Back to top button