ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज :  25 साल की उम्र में बन गया 25 हजार का इनामी, पुलिस के लिए था चुनौती, घेरकर पकड़ा

चंदौली। धीना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

 

पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी गो-तस्कर अलगू उर्फ अमित बिंद निवासी महुजी कही भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने बुधवार की सुबह अवही तिराहा के पास घेरेबंदी कर गोतस्कर को गिरफ्तार किया।

 

अलगू उर्फ अमित बिंद पर थाना धीना में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 34/2025 दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2021 में भी उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस संख्या 46/2021 दर्ज है, जिसमें आपराधिक साजिश, हिंसा, महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित कई धाराएं शामिल हैं।

 

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार के साथ उपनिरीक्षक वीरबहादुर, हेड कांस्टेबल मुकेश निषाद, कांस्टेबल अनुराग सिंह और अमित सिंह की भूमिका सराहनीय रही। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!