fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली, सड़क हादसा, एक की मौत
  • अलीनगर थाना अंतर्गत हाईवे पर हेरिटेज अस्पताल के समीप शनिवार की रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

चंदौली। अलीनगर थाना अंतर्गत हाईवे पर हेरिटेज अस्पताल के समीप शनिवार की रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

 

सर्विस लेन हैरिटेज हॉस्पिटल के पास समय शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बनारसी यादव निवासी वर्थरा चन्दौली और बृजेश यादव पुत्र रामजतन यादव आलमपुर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। चोटिल बनारसी यादव पुत्र छेदी यादव (40 वर्ष) की एलबीएस अस्पताल रामनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!