चंदौलीराज्य/जिला

भोरसर भगतपुर में धूमधाम से मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती, इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की उठी मांग

 

चंदौली।  विकासखंड शहाबगंज के ग्राम सभा भोरसर भगतपुर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्राट के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें हिंदू साम्राज्य का अंतिम महान शासक बताया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने देश, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने बलिदान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि आज आवश्यकता है कि ऐसे महान वीरों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। उन्होंने मांग की कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमाएं प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित की जाएं, ताकि लोग उनके योगदान को हमेशा याद रखें।

इस अवसर पर जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के जिला अध्यक्ष कमलेश चौहान, उदय चौहान, राम रतन चौहान, रामप्यारी चौहान, मनमोहन चौहान, सतनारायण सिंह चौहान, मनोहर चौहान और सूरज चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!