fbpx
ख़बरेंचंदौली

कांग्रेसजनों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन, दीर्घायु होने की कामना की

चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने त्याग की प्रतिमूर्ति बताया।

 

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति हैं। विपत्ति में भी धीरज रखने वाली आदर्श भारतीय नारी व सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, उनका जीवन अनुकरणीय है। आज के दौर में लोग पद के लोभ में सत्ता का नैतिक पतन कर रहे हैं और किसी भी हद तक गुजर जा रहे हैं। 1997 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद लगभग 26 वर्षो तक एक सांसद के रूप मे अमेठी और रायबरेली के जनता की सेवा की 10 साल की सरकार रहने के बावजूद किसी भी महत्वपूर्ण पद पर नहीं रही। इस दौर में भी पद की लालच किए बिना देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री जैसे पद को छोड़कर विश्वविख्यात अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाकर त्याग की मिशाल कायम की। इस दौरान गंगा प्रसाद, विवेक सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, इन्द्रजीत मिश्रा, अमरदेव राम, सम्पूर्णांनन्द, शमशेर अली, सरफराज खां, चन्द्रमा राजभर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button