ख़बरेंचंदौलीराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, जगाई देश भक्ति की अलख

चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। देश की आन बान शान में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व सैनिकों का सम्मान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने किया।
कार्यालय में हुई सभा में चकिया विधायक कैलाश खरवार, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने सभा को संबोधित किया । साथ ही नवनियुक्त जिले के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।  जितेंद्र पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, दिलीप सोनकर, आशीष रघुवंशी, विवेक सिंह, सुशील सिंह, राकेश मिश्रा, अवधेश, सदर प्रमुख संजय सिंह, अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित थे। संचालन सुजीत जायसवाल ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!