
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरुद्ध राज्यपाल के नाम का संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को सौंपा गया।
महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर से सैकड़ो करोड़ रुपये व बेशकीमती आभूषण की चोरी ने देश-दुनिया में हिंदुओं को शर्मसार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बने प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण का फर्जी श्रेय लेने वाले भाजपा और संघ के लोगों को चढ़ावा चोरी का भी श्रेय लेना चाहिए।चढ़ावा चोरी से करोड़ों भारतवासियों की भावनाए आहत हुई हैं। भाजपाइयों को विधानसभा चुनाव 2027 में लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि अभी तक चढ़ावा चोरी की जो सूचना है उसके तहत लगभग 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा नगद व आभूषण चोरी की संभावना है।लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई मुकदमा दर्ज नहीं करना यह दर्शाता है कि पूरी सरकार इस मामले को दबाने व लीपापोती करने में लगी है।धर्म के नाम पर राजनीति का धंधा करने वाली भाजपा सरकार की नजर प्रभु श्री राम के मंदिर में अब चढ़ावा की धनराशि पर है,अयोध्या सहित काशी-मथुरा में भी संघ व भाजपा से जुड़े लोग चढ़ावा चोरी में लिप्त हैं।देशभर के मंदिरों और मठों के संचालन का अधिकार देश के चारो शंकराचार्यों को सौंप देना चाहिए। बृजेश गुप्ता मधु राय रामानंद यादव दया राम पटेल राजेंद्र गौतम मुनीर खान राममूरत गुप्ता गंगा प्रसाद गुलाब राम अशोक यादव श्री कांत पाठक जुगल किशोर नीतू सिंह सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

