fbpx
जौनपुरराजनीतिराज्य/जिला

आखिर भाजपा कब खोलेगी अपना पत्ता, इस प्रत्याशी ने कर दिया नामांकन

जौनपुर। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आखिरी समय पर प्रत्याशी घोषित करना भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा रहा है। लेकिन मल्हनी विधान सभा उप चुनाव में भाजपा ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है जबकि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जबकि सपा ने दिवंगत नेता पारस यादव के पुत्र लकी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बसपा जयप्रकाश दूबे पर दांव लगा चुकी है। लेकिन प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के टिकट को लेकर रहस्य अभी गहराया हुआ है।

बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
बसपा उम्मीदवार जयप्रकाश दूबे ने सोमवार को आरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वे अपने चुनाव कार्यालय शम्भूगंज से चलकर करीब दो बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए दो प्रस्तावक के साथ शांतिपूर्ण माहौल में नामाकंन किया। इस दौरान वह उत्साह से लबरेज नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि मल्हनी की जनता पिछले एक दशक से दो शक्तियों की बीच फंसी हुई है। जिसके कारण वहां विकास नहीं हुआ है। सड़कें टूटी चुकी हंै। मैं जीतने के बाद क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दूंगा। 

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!