
चंदौली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चकिया स्थित प्रसिद्ध काली जी मंदिर पोखरा पर भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी। पोखरे के चारों तरफ 5100 दीप जलाए जाएंगे। वहीं भव्य गंगा आरती के साथ ही रंगोली बनाई जाएगी। चकिया में शाम का नजारा अद्भुत होगा। ओम सेवा समिति की ओर से भव्य आयोजन की तैयारी की गई है।
ओम सेवा समिति द्वारा 5100 दीप जलाए जाएंगे। महिलाएं घाटों पर आकर्षक रंगोली भी बनाएंगी, जिससे घाट के चारों किनारे रोशन होंगे। समिति के अध्यक्ष अमरदीप मोदनवाल एवं महामंत्री दीपक चौहान बताया कि तालाब और घाट की सफाई पूरी हो चुकी है। सजावट का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया था।
प्रबंधक सुजीत जायसवाल ने बताया आयोजन को भव्य बनाने में समिति कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान समिति के सदस्य आलोक जायसवाल, मनीष जायसवाल, शुभम मोदनवाल, राहुल विश्वकर्मा, मनीष तिवारी, अंकित कुमार, जमुना सोनकर, लोकनाथ सिंह, प्रभात मौर्य, विनोद केशरी, अभिषेक यादव, प्रिंस गुप्ता मौजूद रहे।

