fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

नहीं रहे वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रकाश शाह, महात्मा गांधी कहते थे प्रकाश

चंदौली। वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 97 वर्षीय रामप्रकाश शाह का शनिवार की रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया। मुगलसराय के मैनाताली निवासी रामप्रकाश शाह उम्र जनित बीमारियों से ग्रसित थे। उनके निधन से परिवार सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला प्रशासन ने भी निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। परिवारीजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पूर्वाह्न वाराणसी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रकाश शाह काफी जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। उनका जन्म फरवरी 1924 को हुआ था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सानिध्य में अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। गांधी की रामप्रकाश शाह को प्यार से प्रकाश कहते थे। चाहने वाले उन्हें याद करने के साथ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!