fbpx
राज्य/जिलावाराणसी

घटी बहुत बड़ी ज्योतिष घटना, जानिए आप की राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव


ज्योतिष पं. अभुलेंद्र दुबे की कलम से

वाराणसी। ज्योतिष में न्याय के देवता शनि ग्रह का बहुत बड़ा महत्व है। शनि अपनी महादशा, अतंरदशा, प्रत्यंतर दशा या फिर ढैया और साढ़ेसाती में अच्छे-बुरे सारे कर्मों का हिसाब-किताब कर उसके अनुसार ही फल देते हैं। अमूमन शनि को लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है लेकिन व्यक्ति का कर्म अच्छा हो तो शनिदेव अच्छा ही करते हैं।
29 सितंबर को हो रहे मार्गी
142 दिन बाद यानी 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं। शनि 11 मई 2020 को वक्री हुए थे। इससे पहले 24 जनवरी को शनि ने धनु से मकर राशि में गोचर किया था। आपको बता दें कि शनि का मार्गी होना एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है। शनि की कृपा हो जाए तो व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। ऐसे में यदि शनि अपनी चाल बदलें तो क्या होगा। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पडेगा।
कुंडली में शनि की स्थिति का खेल
बतादें शनि अगर कुंडली सही जगह बैठा हो और मजबूत हो तो जातक को दिन दूनी रात चैगनी तरक्की करता है। कुंडली में शनि कमजोर हो तो जातक को परेशानियों का सामना करना पडता है। जातक गलत फैसले ले लेता है और वह राजा से रंक भी हो सकता है। शनि के मार्गी होने से मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि वालों का फायदा होगा।

मेष राशि
मेष राशि वाले अपने कामकाज में बेहतरी की उम्मीद अब कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनि आपकी राशि से भाग्य स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। इसलिए यह समय शानदार कहा जा सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि से अष्टम भाव में शनि मार्गी हो रहे हैं जो कि जातक के लिए यात्राओं के योग बनाएंगे। धन वृद्धि भी करा सकते हैं। फंसा हुआ पैसा अब निकल सकता है। कामकाज में अनकूल परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। प्यार और रोमांस की भी स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिये मार्गी शनि कई नए अवसर लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में कोई न कोई उपलब्धि मिलेगी। अब भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने लगेगा। यह समय चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से निजात पाने का भी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिये यह समय रोग व शत्रुओं से संघर्ष का रह सकता है। हालांकि इस चुनौतियों से विजय पाने की उम्मीद रहेगी। छोटी मोटी यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं। कामकाज के लिये होने वाली यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं।

सिंह राशि

इस राशि वालों के लिए शनि की बदली चाल जीवन में नई ताजगी व रिश्तों में भी एक नई ऊर्जा लेकर आएगी। संतान पक्ष की ओर से भी खुशखबरी संकेत मिलेंगे। उनकी कोई मनोकामना इस समय पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

शनि की यह चाल कन्या राशि वालों के लिए विशेष सुखद रहेगी। शनि के मार्गी होने से सुख-सुविधाओं में बढोतरी होगी। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आय बढे़गी और विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों का पराक्रम बढे़गा। जातक के प्रदर्शन में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से नजदीकी बनेगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे । अविवाहित जातकों के रोमांटिक जीवन में उतार-.चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिये शनि की बदली चाल धन प्राप्ति के नये रास्ते खोलेगी। पैतृक के मामले में रुकावट का सामना करना पड सकता है। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग बनेंगे तो छोटी बडी लाभकारी साबित होंगी।

धनु राशि

इस राशि वालों के लिए स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगें। प्रेमी के साथी से रिश्ते मधुर होंगे। विवाहित जातकों में भी आपसी विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा।

मकर राशि

इस राशि वालों को धन लाभ मिल सकता है। भविष्य की योजनाओं को बल मिलेगा। शनि जातक की जमा पूंजी में वृद्धि के संकेत कर सकते हैं। प्रतिद्वंदियों पर प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि वालों को अब अपेक्षित लाभ की उम्मीद बनेगी। जातक किसी नये व्यवसाय या फिर किसी नई नौकरी की इच्छा पूरी होगी। स्वास्थ्य का लाभ भी आपको मिलेगा। यात्राओं के योग भी आपके लिये बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिये कामकाजी जीवन में परेशानियों से निजात मिल सकती है। लंबित कार्यों के बनने के योग भी मार्गी शनि प्रशस्त करेंगें। जोखिम वाले क्षेत्र में धन निवेश करके लाभ मिलने का योग बनेगा। बेहतर होगा कि सोच समझकर निवेश करें।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!