fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ की सभी दलों से अपील, संघ को लेकर यही यह बात

चंदौली। जिले के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय शनिवार को पीडीडीयू नगर में थे। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्डों में लोगों से मिलकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया और उत्साह पूर्वक राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री गुरुबख्श कपाही के घर भी गए और परिजनों से मुलाकात की। रविनगर, कैलाशपुरी, अलीनगर में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। सभी से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की।

सभी दलों से केंद्रीय मंत्री की अपील
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तिरंगा सबका है, देश सबका है। अनेक दल धीरे-धीरे राष्ट्रीय पर्व मनाने के अभियान में अपने तरीसे से जुड़ रहे हैं। सभी दलों से अपील है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव से जुड़ें। अभियान का उद्देश्य यह है कि जो तिरंगा, आजादी का दिवस शासकीय कार्यालय, विद्यालयों तक सीमित था वह गांव-गांव घर-घर पहुंच रहा है। केंद्रीय मंत्री ने संघ को सबसे बड़ा राष्ट्रभक्त संगठन बताया। वह तिरंगे को हमेशा सम्मान देता है।

Back to top button
error: Content is protected !!