
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: सोमवार सुबह 9:42 बजे तक पूर्णिमा है, यानी स्नान और दान सुबह ही कर लें, इसके बाद कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा शुरू होगी. चंद्रदेव मेष राशि में हैं और कर्क में बैठे मंगलदेव के साथ राशि बदलकर परिवर्तन योग बना रहे हैं. शाम 5:41 बजे तक अश्विनी नक्षत्र में गंडमूल रहेगा, फिर भरणी लगेगा. दोपहर सवा दो बजे तक वज्र योग, फिर सिद्धि योग है. तुला में सूर्यदेव, वक्री बुधदेव और अस्त शुक्रदेव साथ हैं, जबकि मीन में शनिदेव वक्री हैं.
हफ्ते के पहले दिन सिंह को कमाई और घूमने, दोनों का मजा मिलेगा. कर्क को दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, मिथुन के पैसों की टेंशन दूर होगी और मेष जोश से भरे रहेंगे. धनु का प्यार परवान चढ़ेगा, मकर पर परिवार और पैसा दोनों मेहरबान हैं, कुंभ को अनचाहा फायदा और मीन को पार्टनरशिप से लाभ होगा. पर कन्या मन की उलझन से, वृश्चिक कोर्ट कचहरी के खर्च से, वृषभ फिजूलखर्ची से और तुला होड़ से सावधान रहें.
मेष राशि
आज आत्मविश्वास कमाल का रहेगा और अटका काम आगे बढ़ेगा. दफ्तर में कोई टांग अड़ाए तो उलझें नहीं, अपने काम से जवाब दें. जीवनसाथी की बात ध्यान से सुनें. लगातार बैठे रहने की आदत छोड़ें.
वृषभ राशि
विदेश जाने की बात आगे बढ़ सकती है, पर खर्च भी बढ़ेगा. गाड़ी चलाते वक्त फोन बिल्कुल न देखें. किसी खास से साथ न मिले तो उदास होकर फैसला न लें. किसी रिश्तेदार से लंबी बात होगी.
मिथुन राशि
पैसों का इंतजाम हो जाएगा और तनख्वाह बढ़ने की खबर आ सकती है. दफ्तर टाइम पर पहुंचें, वरना सवाल उठेंगे. शेयर में जल्दबाजी न करें. तले खाने की जगह पौष्टिक फल खाएं.
कर्क राशि
नौकरी में पद या बड़ी जिम्मेदारी की खबर मिल सकती है और बॉस साथ देंगे. पर काम में इतना न डूबें कि साथी नाराज हो जाए, एक फोन जरूर करें. पैरों में भारीपन हो तो मालिश करें.
सिंह राशि
आज दोनों हाथों में लड्डू हैं, एक्स्ट्रा कमाई भी होगी और घूमने का मौका भी. दूसरे शहर का ग्राहक धंधा बढ़ाएगा. एक साथ दस काम न पकड़ें, प्राथमिकता तय करें.
कन्या राशि
मनमर्जी पर अड़े तो काम बिगड़ेगा. शेयर की किसी टिप पर भरोसा न करें. साथी से रूठने मनाने का दौर चलेगा, शक करना छोड़ें. बाहर जाते समय थोड़ा दही खाकर निकलें.
तुला राशि
मुश्किल काम आपकी जिद से पूरा होगा, पर दूसरों की सलाह भी सुनें. उधार लेकर कोई जोखिम न उठाएं. पार्टनर का नया अंदाज दिखेगा. ताकत से ज्यादा मेहनत न करें.
वृश्चिक राशि
कोर्ट कचहरी या कागजी काम में पैसा लग सकता है, शॉर्टकट से दूर रहें. एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे. बुखार लगे तो खुद से दवा न खाएं, डॉक्टर को दिखाएं.
धनु राशि
प्यार में मस्ती रहेगी और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा. साझेदारी में मुनाफा होगा. नई योजना अधूरी तैयारी से शुरू न करें. पेट का ध्यान रखें और बाहर का खाना कम करें.
मकर राशि
घरवालों का पूरा साथ मिलेगा और पैसा भी अच्छा आएगा. अफसर आपके काम पर ध्यान देंगे. पति पत्नी में छोटी बात हो तो खींचें नहीं. पानी खूब पिएं.
कुंभ राशि
जिस काम से उम्मीद नहीं थी, वही फायदा दे सकता है. सरकारी सौदे से कमाई होगी. शेयर का मुनाफा पूरा खर्च न करें. तला भुना कम खाएं.
मीन राशि
पैसों में राहत मिलेगी और पार्टनर से काम की नई जानकारी मिलेगी. कोई सौदा बिना शर्तें पढ़े साइन न करें. बच्चों के शोर से झुंझलाहट हो तो धीरज रखें.

