fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफलः जानिए कैसा बीतेगा समय, इस राशि के जातकों के लिए खास होगा आज का दिन  

आज 11 अगस्त गुरुवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि कैसा रहेगा आपका दिन

 

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज के दिन सांसारिक सुखों का भोग करेंगे। सुख-सुविधाएं हासिल होंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं जा सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर सोच-विचार व काम करने का इरादा बन सकता है। अपनी बुद्धि से कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे,लेकिन किसी भी डील को आपको ईमानदारी से फाइनल करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।

 

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज का दिन खास रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एक साथ कई काम होने से कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन शांत रहकर यह सोचना है कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आपकी किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए माहौल अनुकूल होगा।

 

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज के दिन पारवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी का ऑफर मिल सकता है। भाई बहनों से चल रहा विवाद व मनमुटाव दूर होगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

 

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। संपत्ति संबंधित डील फाइनल हो सकती है। परिवार के सदस्य की वजह से मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी नहीं चलानी है,नहीं तो वह मामला फंस सकता है। आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनाएंगे,लेकिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को नए पद की प्राप्ति ना होने से निराशा रहेगी।

 

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज के दिन नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के मन मुताबिक कार्य कर उनका दिल जीत सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे परेशानी का कारण बनेंगे। किसी कार्यक्रम में आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी कर सकते हैं। यदि आपने किसी को पहले कभी धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है,लेकिन विद्यार्थियों को खाली बैठ कर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

 

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन दिनचर्या में बदलाव करना होगा। इसका लाभ आपको मिलेगा। यदि धन संबंधित आपके मन में कोई विचार आए,तो आपको उसे आगे फॉरवर्ड करना बेहतर रहेगा। परिवार में यदि आप किसी अपने से बड़े सदस्य को सुझाव देना हो,तो बहुत ही सोच विचार कर दें। किसी नए काम के पूरा होने से आपके मन में हर्षोल्लास बना रहेगा।

 

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी एक खराब आदत को नियंत्रण में रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई भी लड़ाई झगड़ा हो तो उसमें आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आपने किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है।

 

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन फलदायक रहेगा। जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। जल्दी धन कमाने के लिए आपने यदि किसी गलत योजना में धन का निवेश किया,तो फिर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विवाहित जातकों को संतान की प्राप्ति होती दिख रही है। आप सामाजिक कार्यों से जोड़कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

 

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाकर न सिर्फ अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, बल्कि साख भी बनेगी। इनकम में बढ़ोतरी मिलने से आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे काम में भी हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आपको वह भी वापस मिल सकता है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

 

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

धन कमाने का कोई अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे। दिन की शुरुआत आपके लिए उम्मीद से बढ़कर रहेगी,क्योंकि आपको कोई बड़ी डील हाथ लगेगी। जो लोग अभी भी वर्क फ्राम होम कर रहे हैं,उन्हें अपना कार्य समय पर पूरा करना होगा और आलस्य को दूर भगाना होगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के चलते अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

 

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। किसी नए कार्य या व्यवसाय की रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी कार्य के लिए भागदौड़ करनी होगी, जिसके कारण आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके बाद परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

 

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े हैं,उनके लिए कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के कुछ और अन्य स्रोत ही प्राप्त होंगे,जिन पर अमल करके आप उनका पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के लोगों का आप अपने व्यवहार से दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!