fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

चंदौली। शहाबगंज विकास क्षेत्र के अमांव गांव स्थित बाबा मुरलीधर प्रांगण में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि बीईओ अजय कुमार, ग्राम प्रधान अमांव जमुना सिंह चौहान और रतीश कुमार ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा फीता काटकर शुभारंभ किया।


छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल मसलन योग, नाटक, एकांकी, लोकगीत और लोकनृत्य में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेलकूद से तन और मन दोनों ही सही रहते हैं। इसलिए खेलकूद को भी बच्चे शिक्षा के साथ अपने जीवन का एक हिस्सा बनाएं, जिससे आने वाले समय में उन्हें अच्छा मौका मिल सके। छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बेटियां भी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्हें खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। निखिल शर्मा ने मशाल दौड़ प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय बरांव के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शारिरिक शिक्षक विकास यादव, रणजीत उर्फ बबलू, अभिनव सिंह व अखिलेश यादव ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, प्रवीण कुमार, चंचल सिंह, प्रभु पाल, विजई प्रसाद, अच्युतानंद पाण्डेय, केसरी नंदन जायसवाल, मनोज तिवारी, बृजमोहन, संतोष त्रिपाठी, राजेश पांडेय, अखिलेश यादव, रामस्वरूप यादव, समद अली, विवेक जायसवाल, चंदन गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह और सपना ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!