ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: राजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की मजबूत नींव, कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम की जयंती, योगदान को सराहा

चंदौली। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली की ओर से कांग्रेस कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

 

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में मजबूत पंचायतीराज व्यवस्था की नींव रखने के साथ ही संचार और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा दिया। उनकी नीतियों और तकनीक को प्रोत्साहन देने वाली सोच ने भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना सशक्त युवा भारत का था और उनकी सोच वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति पर केंद्रित थी। उन्होंने सत्य, सेवा, समर्पण और सौहार्द की भावना को राजनीति और सार्वजनिक जीवन में महत्व दिया। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

 

अरुण द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी की विरासत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों और देश के विकास के लिए किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में मधु राय, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, बदरुद्दजा अंसारी, उदय उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, असगर अली, अमरदेव राम, राकेश सिंह, राकेश पाठक, अनिल श्रीवास्तव, मिठाई राम, रामौतार यादव, गुलाम अली, शमशेर खान, संतोष चौबे, बद्रीनाथ मिश्रा, शिवाकांत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!