fbpx
Uncategorizedचंदौली

चंदौली : गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने कान पकड़कर की उठक-बैठक, इस बात को लेकर नाराज हुए अन्नदाता

चंदौली। जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया सुचारू नहीं है। इसकी वजह से किसानों को तमाम तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं। मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी स्थित क्रय केंद्र पर अनाज बेचने पहुंचे किसान टोकन निकलवाने को लेकर परेशान दिखे। केंद्र प्रभारियों व अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो कान पकड़ उठक-बैठक कर विरोध जाताया। चेताया कि गेहूं खरीद में हीलाहवाली की शिकायत जिलाधिकारी संजीव सिंह से करेंगे।

नवीन मंडी में गेहूं खरीद के लिए कई क्रय केंद्र खोल गए हैं। यहां सिर्फ विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर गेंहू की तौल हो रही है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर सिर्फ नंबर लगाने का काम हो रहा था। जरखोर के किसान सुरेंद्र सिंह और पचोखर के किसान रामश्रृंगार पांडेय पांडेय सोमवार को केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने नंबर लगाकर टोकन प्राप्त करना चाहा। किसानों का आरोप रहा कि केंद्र प्रभारियों की ओर से टोकन नहीं दिया गया। कहा कि जब किसानों को टोकन ही नहीं दिया जा रहा तो अधिकारी आखिर किसका अनाज खरीद रहे हैं। किसानों ने फोन पर डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव से भी केंद्र प्रभारी की मनमानी की शिकायत की। किसानों का कहना रहा कि डिप्टी आरएमओ ने उनकी शिकायत सुनने और निस्तारण के बगैर फोन काट दिया। इससे निराश किसानों ने नवीन मंडी में ही कान पकड़कर उठक-बैठक शुरू कर दी। किसानों ने अफसरों की मनमानी पर अफसोस जताया। किसान उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए मंडी समिति परिसर से वापस लौट गए। आरोप लगाया कि अफसर किसानों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे किसानों के सामने उपज बेचने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!