चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्व विधायक का दावा बरहनी में होगा सपा का ब्लाक प्रमुख, चार बीडीसी ने किया आवेदन

चंदौली। ब्लाक प्रमुख चुनाव से पहले बरहनी ब्लाक की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। पत्नी को निर्विरोध चुनाव जिताने का दावा कर रहे भाजपा नेता महेंद्र सिंह की राह पूर्व विधायक मनोह सिंह डब्लू के मैदान में उतरने के साथ ही मुश्किल हो चली है। जबकि पूर्व विधायक का दावा है कि बरहनी में सपा का ब्लाक प्रमुख बनने जा रहा है। उन्होंने 70 से 75 क्षेत्रपंचायतों के समर्थन का भी दावा किया है। बुधवार को पूर्व विधायक के सैयदराजा स्थित आवास पर हुई क्षेत्र पंचायतों में बैठक में तकरीबन 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बरहनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख महंत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व विधायक मनोज सिंह ने साथ नवनिर्वाचित बीडीसी को सम्मानित किया।
पूर्व विधायक मनोज सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह नेता नहीं बल्कि व्यापारी हैं। ऐसे लोगों का राजनीति में कोई काम नहीं है। बरहनी ब्लाक में सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख बनेगा। महिला के लिए आरक्षित ब्लाक प्रमुख की सीट के लिए चार बीडीसी ने आवेदन किया है, जिसे जिला कमेटी को भेजा जााएगा। प्रमुख पद के लिए एक नाम फाइनल किया जाएगा। कहा बरहनी में कुल 90 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिसमें 70 से 75 स्वेच्छा से समर्थन देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में ब्लाक प्रमुख की राह अधिक कठिन नहीं है। पूर्व ब्लाक प्रमुख महंत सिंह ने भी मनोज सिंह के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि बरहनी के विकास के लिए सपा का ब्लाक प्रमुख बनना जरूरी है। दरअसल कभी सपा में रहे महेंद्र सिंह और पूर्व विधायक मनोज सिंह की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता जगजाहिर है। पिछले जिला पंचायत चुनाव में बरहनी सेक्टर चार से महेंद्र सिंह के खिलाफ मनोज सिंह ने अपनी बहन मीना सिंह को न सिर्फ चुनाव लड़ाया बल्कि महेंद्र सिंह को करारी शिकस्त भी दी। अब ब्लाक प्रमुख चुनाव में एक बार फिर दोनों नेता आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!