क्राइमचंदौली

Chandauli News : सड़क पर मना रहे थे जन्मदिन की पार्टी, मना करने पर पुलिस से भिड़े, पहुंचे हवालात  

चंदौली। बलुआ बाजार में थाना के पीछे मनबढ़ युवक लबे रोड जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। पुलिस ने मना किया तो पुलिस से ही भिड़ गए। इस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

 

रामू गुप्ता पिता श्रीकांत गुप्ता (26 वर्ष) बलुआसराय, जितेंद्र सेठ पिता स्वर्गीय मूसे सेठ (24 साल) ग्राम बलुआ सराय अन्य दोस्तों के साथ रोड पर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को रोड पर बर्थडे पार्टी मनाने से मना किया तो पुलिस से ही भिड़ गए। इस पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले आई। पुलिस मनबढ़ युवकों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!