
चंदौली । अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। थाना परिसर में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह के दौरान मातहतों की आंखें नम नजर आईं। करीब 8 माह के अपने कार्यकाल में निरीक्षक पांडे ने बेहतर पुलिसिंग और आमजन के साथ मजबूत जनसंपर्क स्थापित किया। कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल यादगार रहेगा।
अंत में निरीक्षक अनिल पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीनगर में बिताया गया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा और यहां के लोगों का स्नेह वे हमेशा याद रखेंगे।

