चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चहनियां बाजार में लगे सूर्यमुनी तिवारी मुर्दाबाद के नारे, व्यापारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

चंदौली। सत्ता पक्ष के कुछ नेता अपनी गलत हरकतों से पार्टी और सरकार की किरकिरी करा रहे हैं। कुछ जिम्मेदार नेताओं का नाम इस लिस्ट में जुड़ जाए तो मामला बेहद संजीदा हो जाता है। भाजपा के परंपरागत मतदाता माने जाने वाले व्यापारियों ने शुक्रवार को चहनियां बाजार में भाजपा नेता और सकलडीहा विस प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया कि नेता ने अपने गनर सेे युवा कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल आशीष गुप्ता को पिटवाया और खुद भी अपशब्दों का प्रयोग किया। व्यापारियों ने चाौराहे पर जमकर नारेबाजी की। कहा कि व्यापारी घटना की निंदा करते हैं। इस मामले में प्रदेश नेतृत्व से भी बात की गई है। आरोपित नेता के खिलाफ कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
युवा कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता का आरोप है कि गुरुवार की रात भाजपा नेता की गाड़ी से धक्का लगने के बाद मैंने गाड़ी पर हाथ लगाया। नेता और उनके गनर गाड़ी से चिल्लाने लगे। मैंने ध्यान नहीं दिया और वहां से समीप के एक मंदिर के पास आ गया। 10 मिनट के बाद भाजपा नेता के कुछ लोग आए और मुझे पकड़कर ले गए और मारपीट की। यह घटना सीसी टीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है। अध्यक्ष का कहना है कि जिस तरह से व्यापारियों पर हमला हो रहा है पूरी तरह से गलत है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष से भी बात हुई है। कार्रवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापारी घटना से काफी आक्रोशित नजर आए और सूर्यमुनी तिवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!