fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli news: तीन दिन में दूसरी बार बदले चंदौली पुलिस कप्तान, अनिल कुमार होंगे नए एसपी, विनीत जायसवाल का तबादला निरस्त

चंदौली। शासन ने एक बार फिर से आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल की जगह जिले में भेजे गए पुलिस उपायुक्त लखनऊ विनीत जायसवाल का तबादला निरस्त कर दिया गया है। भदोही एसपी रहे अनिल कुमार अब चंदौली के नए पुलिस कप्तान होंगे। अनिल कुमार की गिनती भी कुशल अधिकारियों में होती है एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर IPS बने।

Back to top button